दुपहिया वाहन चालकोंं के लिए विशेष खबर, नहीं किया ये काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, कल से चलेगा विशेष अभियान
खुलासा न्यूज,बीकानेर। यातायात शाखा बीकानेर के द्वारा अगले एक पखवाड़े तक यातयात नियमों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर राज्यव्यापी विशेष हेलमेट जागरूकता व प्रवर्तन अभियान के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। इस सम्बंध में यातायात प्रभारी नरेश निर्वाण ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान में दुपहिया वाहनों की विशेष चैकिंग की जाएगी।
दुपहिया वाहनों में आईएसआई हेमलेट, ड्राइविंग लाइसेंंस, बीमा, पीयूसी नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। बाल वाहिनियों की चैकिंगग की जाएगी। पुलिस के अनुसार राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार दुपहिया वाहनों पर दोनो सवारी को हेलमेट लगाने की अनिवार्यता से पालना करवाई जाएगी। यातायात नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नियमों का पालन करें और दस्तावेज पूर्ण रखें ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ