खुलासा न्यूज,बीकानेर। नशीले पदाथोँ के मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ एनाम की घोषणा की गयी है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के मामलों में फरार चल रहे दो अलग-अलग थाना क्षेत्र के तीन लोगों के खिलाफ 5-5 हजार का इनाम की घोषणा की गयी है। एसपी के आदेश से मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के मामले में हदां निवासी श्रवणराम विश्नोई के खिलाफ दर्ज मामले मेंं फरार होने के चलते 5 हजार के इनाम की घोषणा की गयी। पुलिस ने नापासर थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में आरोपी सुगनाराम फौजी और कमल विश्नोई के खिलाफ पांच-पांच हजार के इनाम की घोषणा की गयी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ