Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

निर्माणाधीन सोसाइटी के कंस्‍ट्रक्‍शन के दौरान ढही म‍िट्टी, 7 मजदूरों की मौत

rk
Yatra.com
2 months ago
निर्माणाधीन सोसाइटी के कंस्‍ट्रक्‍शन के दौरान ढही म‍िट्टी, 7 मजदूरों की मौत

निर्माणाधीन सोसाइटी के कंस्‍ट्रक्‍शन के दौरान ढही म‍िट्टी, 7 मजदूरों की मौत 

खुलासा ऑनलाइन । राजस्थान-हरियाणा सीमा पर स्थित कापड़ियावास इलाके में निर्माणाधीन सोसाइटी में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे के पास हुए इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एंबुलेंस से भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सात मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार निर्माण स्थल पर गहरी खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढह गया और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और बचाव दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दबे मजदूरों को बाहर निकाला।

भिवाड़ी सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सागर अरोड़ा ने बताया कि सात शव अस्पताल लाए गए थे, जिन्हें जांच के बाद मृत घोषित किया गया। उन्होंने आशंका जताई कि मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की संभावना है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है पुलिस के अनुसार मृतकों में परमेश्वर (52), सतीश (35) निवासी भरतपुर, भागीरथ (50) और मंगल (32) की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही श्रमिकों के परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचने लगे। कई परिजनों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: