Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में 1.74 लाख लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन रोकी, जानिए- क्या है कारण

Bansal sadi
5 months ago
राजस्थान में 1.74 लाख लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन रोकी, जानिए- क्या है कारण

राजस्थान में 1.74 लाख लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन रोकी, जानिए- क्या है कारण

जयपुर। राजस्थान में सरकार ने 1.74 लाख से ज्यादा लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन रोक ली है। पेंशन रोकने के सरकार की ओर से कई कारण बताए गए हैं। सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 1250 रुपए मिलते हैं। इस बार के बजट में इसमें 50 रुपए बढ़ाए गए हैं।

कांग्रेस विधायक भगवाना राम सैनी के सवाल पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने पेंशन रोकने का ब्योरा दिया।राजस्थान में करीब 91 लाख लोगों को यह पेंशन मिलती है। पिछले दो साल में सबसे ज्यादा बांसवाड़ा और झालावाड़ जिलों में पेंशन रोकी गई।

बांसवाड़ा में 34163, झालावाड़ में 25970, अलवर में 14073, भीलवाड़ा में 12401, अजमेर में 9647, बारां में 9623 और उदयपुर में 9282 लोगों की पेंशन रोकी गई है।

जिन पेंशनर्स की पेंशन बैंक खाते की गलत डिटेल, डेटा मिसमैच और ई-मित्र से गलत डेटा फीड होने के कारण रोकी गई थी, उनका फिर से वेरिफिकेशन किया गया।

वेरिफिकेशन के बाद 40,167 की पेंशन फिर से बहाल की गई है। अलवर में 6077, बांसवाड़ा में 6923, भीलवाड़ा में 5006, झालावाड़ में 3531, प्रतापगढ़ में 2234 पेंशनर्स की पेंशन वेरिफिकेशन के बाद फिर से शुरू की है।

क्यों रोकी जाती है पेंशन
सामाजिक न्याय और अधिकारित विभाग के जवाब के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में पेंशनर्स की मौत होने, राज्य से बाहर शिफ्ट होने, परिवार से सरकारी नौकरी लग जाने और विधवा के फिर से शादी करने के कारण पेंशन से अपात्र मानकर स्टॉप पेंशन की कार्रवाई की जाती है।

जिले में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अफसर रोकी गई पेंशन के मामलों की फिर से जांच करते हैं। अगर वे पात्र पाए जाते हैं, तो पेंशन फिर से शुरू कर दी जाती है। रोकी गई पेंशन का एरियर सहित भुगतान किया जाता है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: