नशे में दोस्त का कुल्हाड़ी से गला काटा, गले और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए
नशे में दोस्त का कुल्हाड़ी से गला काटा, गले और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए
श्रीगंगानगर। जिले में शराब पी रहे दो दोस्तों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि शराब के नशे में धुत एक दोस्त ने दूसरे के गले पर कुल्हाड़ी से वार किया। गला कटने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसे देख आरोपी फरार हो गया। घटना जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के गांव भागसर में रविवार की रात को हुई। थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई ने बताया, गांव भागसर में रमेश सोनी (37) एक घर में पशुओं की देखभाल और घरेलू काम करता था। आरोपी मनफूल से उसकी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे।
रात करीब 9 बजे जिस घर में रमेश काम करता था, वहां मनफूल भी आ गया। दोनों बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ते ही मनफूल ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठा ली और रमेश सोनी के गले पर वार कर दिए। हमले से रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ