Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

भाई बहन ने मिलकर नाबालिग बच्चों के साथ की मारपीट, मामला करवाया दर्ज

Bansal
6 months ago
भाई बहन ने मिलकर नाबालिग बच्चों के साथ की मारपीट, मामला करवाया दर्ज


 भाई बहन ने मिलकर नाबालिग बच्चों के साथ की मारपीट, मामला करवाया दर्ज
 बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांधी कॉलोनी, पवनपुरी निवासी शशिबाला शर्मा ने पुलिस में परिवाद प्रस्तुत किया था, जिसके बाद अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रार्थीनी शशिबाला शर्मा ने बताया कि 20 मार्च की रात करीब 10 से 10:30 बजे उनके 10 वर्षीय दोहिता व 12 वर्षीय दोहिती घर के बाहर गली में खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली निशा छाबड़ा व उसका भाई चांद छाबड़ा बच्चों से नाराज होकर उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि दोहिती को बालों से पकडक़र घसीटा गया और दोनों बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना के दौरान बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को छुड़वाया। बाद में परिजनों ने उसी रात थाना जयनारायण व्यास कॉलोनी में लिखित परिवाद देकर कार्रवाई की मांग की।
परिवाद में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने बच्चों को अगवा कर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि, परिवाद देने के बावजूद करीब तीन दिन तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर प्रार्थीनी ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई। पुलिस ने अब मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह को सौंपी गई है। प्रार्थीनी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: