Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

नौकरी, पैसा और तरक्की... दिवाली के बाद शुक्र की कृपा से इन 4 राशियों को मिलेगा सबकुछ!

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
19 hours ago
नौकरी, पैसा और तरक्की... दिवाली के बाद शुक्र की कृपा से इन 4 राशियों को मिलेगा सबकुछ!

 नौकरी, पैसा और तरक्की... दिवाली के बाद शुक्र की कृपा से इन 4 राशियों को मिलेगा सबकुछ!

दिवाली के बाद कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. शुक्र को धन, प्रेम, शादीशुदा जिंदगी और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. ऐसे में शुक्र की चाल में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है. बता दें कि 14 नवंबर 2026 को शुक्र वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बदलाव से कन्या, तुला, मेष और कुंभ राशि वालों को खास फायदा मिल सकता है. नौकरी, कारोबार और पैसों से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है.


कब मार्गी होंगे शुक्र?

पंचांग के अनुसार, शुक्र 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर वक्री हुए थे. अब 14 नवंबर 2026 को सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर शुक्र फिर से मार्गी हो जाएंगे. ज्योतिष में मार्गी होने का मतलब ग्रह का सीधी चाल चलना होता है. मान्यता है कि जब कोई ग्रह वक्री चाल छोड़कर मार्गी होता है, तो उससे जुड़े कामों में फिर से तेजी आने लगती है. ऐसे में शुक्र के मार्गी होने से प्रेम, धन, वैवाहिक जीवन, सुख-सुविधाओं और कारोबार पर असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं, शुक्र के मार्गी होने से किन राशियों को फायदा मिल सकता है.

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना आर्थिक परेशानियां दूर करेगा. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आपके काम की तारीफ होगी. साझेदारी में कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. आमदनी बढ़ने के साथ बचत करने के भी अच्छे मौके मिलेंगे.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना अच्छे अवसर लेकर आएगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रमोशन के योग बनेंगे. कारोबार में नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिससे आगे चलकर फायदा होगा. लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. घर-परिवार की जरूरतों पर खर्च कर पाएंगे.

  तुला राशि (Libra)

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं. ऐसे में शुक्र का मार्गी होना इस राशि के लिए खास रहेगा. इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिलेगा. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है. व्यापारियों को भी लाभ होगा. कमाई के नए रास्ते खुलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.


 कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना करियर में तरक्की के नए रास्ते खोलेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कमाई के नए मौके बनेंगे. व्यापारियों को किसी बड़ी डील से अच्छा मुनाफा हो सकता है. निवेश से भी लाभ के संकेत हैं. हालांकि, बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें और जल्दबाजी से बचें.

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: