मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग!, अभिनेता सुरक्षित, लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी
मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग!, अभिनेता सुरक्षित, लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी
मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर मुंबई से फायरिंग की खबर सामने आई है। दी गई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार शाम जुहू के पुष्पा पार्क के पास एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच राउंड फायरिंग की। बताया गया है कि अभिनेता फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे और उनकी कार के पास उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा थी। इसी दौरान बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और कथित तौर पर कार पर गोलियां चला दीं। रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, जबकि उनके ड्राइवर सहित दो लोगों के घायल होने की खबर है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें अनिल पंडित नामक व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में सलमान खान के साथ काम करने वालों को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई। हालांकि, पुलिस ने गैंग की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के पीछे की वजह और वायरल पोस्ट की सत्यता की भी जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ