Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया पंजाबी फिल्म 'सैंताली' का पोस्टर एवं गीत जारी

Bansal
7 hours ago
केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया पंजाबी फिल्म 'सैंताली' का पोस्टर एवं गीत जारी

 केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया पंजाबी फिल्म 'सैंताली' का पोस्टर एवं गीत जारी

- नईदिल्ली में मनाया गया श्रीगंगानगर का 100वां स्थापना दिवस

- नई दिल्ली में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के प्रवासी परिवारों की मौजूदगी में फिल्म और गीत 'वालियां-पाजेबा' का गीत जारी

नईदिल्ली। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के 100वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नईदिल्ली के होस्टल उद्मान में आयोजित कार्यक्रम में रविवार रात को मुख्य अतिथि विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पंजाबी फीचर फिल्म 'सैंताली' के पोस्टर और इसके रोमांटिक गीत 'वालियां-पाजेबा' को जारी किया। कार्यक्रम में दिल्ली के आईपीएस अधिकारी मनीष अग्रवाल एवं राजस्थान के कृषि आयुक्त आईएएस नरेश गोयल भी उपस्थित थे। श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ प्रवासी संगठन, दिल्ली-एनसीआर की ओर से आयोजित इस समारोह में दोनों जिलों से जुड़े प्रवासी परिवारों ने भाग लिया। 

इस अवसर पर फिल्म निर्माता यूनिट के सदस्य मनीष सिंगल, अनिशा सिंगल, स्नेहा चमडिय़ा, जयंत जिंदल उपस्थित थे। 

समारोह में संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीशराम कुमार गोयल, संरक्षक सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी के.सी. जैन, सुशील जैन, तुषांत गुप्ता, पुरुषोत्तम गोयल (मुंडावाला), तरुण शर्मा, सज्जन अग्रवाल, के.एल. गर्ग, सीए अरुण जैन, राजेंद्र मित्तल, बृज भूषण गुप्ता, आशुतोष गोयल, एस.एस. अग्रवाल, राजिंदर भोला, सुरिंदर सिंगला और कपिल लखोटिया सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

श्रीगंगानगर में हुई फिल्म की शूटिंग

फिल्म 'सैंताली' की शूटिंग राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में की गई है। फिल्म में मुंबई के कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी अभिनय का अवसर मिला है। फिल्म का लेखन एवं निर्देशन विजय सुथार ने किया है, जबकि निर्माता रवि चमडिय़ा और आशीष चमडिय़ा हैं। श्रीगंगानगर में फिल्म की शूटिंग होने से यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों और पंजाबी सिनेमा से जुड़े लोगों के लिए भी खास महत्व रखता है।

ये कलाकार आएंगे नजर

फिल्म में सीमा कौशल, योगेश छाबड़ा, फतेह सियान, मनप्रीत 'मणी', करण मान, कुलविंदर सिंह कंग, विजय जोरा, शगुन मेहरा, अभिषेक महेंद्रू और बलराज सिद्धू सहित अनेक कलाकार नजर आएंगे। बाल कलाकार त्रिपा और लक्षित भी फिल्म का हिस्सा हैं। 

रोमांटिक गीत 'वालियां-पाजेबा' भी चर्चा में

फिल्म के रोमांटिक गीत 'वालियां-पाजेबा' जारी किया गया। प्यार और खूबसूरती की तारीफ में रचा गया यह गीत पंजाबी संगीत की मधुर धुनों और रोमांटिक अंदाज पर आधारित है। गीत के जरिए फिल्म को पंजाबी संगीत के शौकीनों के साथ हिंदी भाषी दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में पंजाबी संगीत की लोकप्रियता को देखते हुए गीत को व्यापक श्रोता वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विभाजन के दर्द और बिछोह की कहानी है 'सैंताली'

पंजाबी फिल्म 'सैंताली' वर्ष 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की मार्मिक घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में एक ग्रामीण परिवार की कहानी के माध्यम से उस दौर में उजड़ते घरों, बिछड़ते परिवारों, रिश्तों की कसक और संघर्ष को दर्शाया गया है। फिल्म में मानवीय संवेदनाओं, पारिवारिक संबंधों और सामाजिक मूल्यों को प्रमुखता दी गई है। कहानी के जरिए विभाजन के समय आम लोगों को झेलनी पड़ी परिस्थितियों और उनके जीवन में आए बदलावों को पर्दे पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: