Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

'रामायण' ने 17वें दिन कमाए 27.40 करोड़, दुनियाभर में 1,616 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Bansal
6 hours ago
'रामायण' ने 17वें दिन कमाए 27.40 करोड़, दुनियाभर में 1,616 करोड़ के पार पहुंची कमाई

'रामायण' ने 17वें दिन कमाए 27.40 करोड़, दुनियाभर में 1,616 करोड़ के पार पहुंची कमाई

1,600 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी, विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन भारत में 27.40 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 1,616.70 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायण' दुनियाभर में 1,600 करोड़ रुपए या उससे अधिक कमाई करने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है।

भारत और विदेशों में कितनी हुई कमाई?

फिल्म ने 17वें दिन विदेशों में 10 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही विदेशों में इसकी कुल कमाई 533 करोड़ रुपए हो गई है।

भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 906.90 करोड़ रुपए और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,083.70 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

हिंदी वर्जन ने कमाए सबसे ज्यादा

17वें दिन फिल्म के भारत में कुल 15,851 शो हुए। अलग-अलग भाषाओं में कलेक्शन का आंकड़ा इस प्रकार रहा:

  • हिंदी: 13,553 शो से 20.25 करोड़ रुपए

  • मलयालम: 838 शो से 2.75 करोड़ रुपए

  • तमिल: 601 शो से 2 करोड़ रुपए

  • कन्नड़: 411 शो से 1.65 करोड़ रुपए

  • तेलुगु: 448 शो से 75 लाख रुपए

फिल्म ने 17वें दिन प्रति शो औसतन 17,286 रुपए की कमाई की।

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

'रामायण' में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: