Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

सरकारी टीचर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला, पत्नी ने फोन कर प्रेमी को बुलाया था घर

rk
3 weeks ago
सरकारी टीचर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला, पत्नी ने फोन कर प्रेमी को बुलाया था घर

सरकारी टीचर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला, पत्नी ने फोन कर प्रेमी को बुलाया था घर

बालोतरा में युवक की हत्या उसकी पत्नी ने बॉयफ्रेंड (सरकारी टीचर) के साथ मिलकर की थी। पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी ने कॉल करके प्रेमी को घर बुलाया। दोनों ने गला दबाकर युवक की जान ले ली। युवक का शव 21 मार्च को सुबह घर के कमरे में मिला था। पुलिस ने रविवार रात 8 बजे पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। मामला गिडा थाना इलाके का है। थानाधिकारी दलपतसिंह चौधरी ने बताया- मलवा गोयलान निवासी महेंद्र मेघवाल (23) पुत्र प्रेमाराम की शादी करीब 4 साल पहले बागूंडी निवासी अनु देवी (23) से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। समाज के लोगों ने कई बार समझौता भी करवाया था। जानकारी में सामने आया कि अनु पति से प्यार नहीं करती थी और उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। वह किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने की बात कहती थी। इसी कारण दोनों के बीच लगातार झगड़े होते थे।

पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद अनु ने तिलवाड़ा निवासी प्रेमी अमराराम (26) पुत्र चैनाराम को घर बुलाया था। दोनों ने महेंद्र का गला दबाकर मर्डर कर दिया। सुबह काफी देर तक महेंद्र घर से बाहर नहीं निकला तो पास की ढाणी में रहने वाले परिजनों को शक हुआ। परिजन महेंद्र के घर पहुंचे तो अनु बोली कि वे कमरे में सो रहे हैं। कमरे में जाकर देखा तो महेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके गले पर चोट के निशान देखकर परिजनों को शक हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लिया। गिड़ा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: