Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पत्नी ने 2-बेटों के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई, हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका शव

Bansal sadi
3 months ago
पत्नी ने 2-बेटों के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई, हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका शव

पत्नी ने 2-बेटों के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई, हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका शव

श्रीगंगानगर। केमिस्ट को घर से किडनैप कर मारपीट और मर्डर करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने पत्नी, उसके 2 बेटे, दामाद सहित 6 आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला और केमिस्ट कपिल जिंदल (36) की 8 महीने पहले ही आर्य समाज में शादी हुई थी। इसके बाद दोनों किराए के कमरे में साथ रह रहे थे। लेकिन एक सप्ताह पहले दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद महिला ने पूर्व पति से हुए 2 बेटों, जवाई और उनके दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर शव इंदिरा गांधी नहर में फेंक दिया था। युवक का शव घटना के तीन दिन बाद 26 मई की शाम 5 बजे मसीतांवाली हेड से बरामद हुआ था। मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। एसपी हरीशंकर ने बताया- मामले में बुधवार को कपिल की पत्नी सुखविंद्र कौर (52) और उसके पूर्व पति से हुए बेटे गुरप्रीत सिंह (31) और बॉबी नागरा (31) निवासी श्रीमुक्तसर साहिब (पंजाब) और उनके दोस्त सिकंदर सिंह (32), सतपाल सिंह (38) को गिरफ्तार किया है। जबकि दामाद(जवाई) गुरदर्शन सिंह (29) निवासी हनुमानगढ़ को भी गिरफ्तार किया है।

कपिल जिंदल (36) के मामा विनय कुमार गर्ग निवासी इंदिरा कॉलोनी पदमपुर (श्रीगंगानगर) ने जवाहर नगर थाने में किडनैप-मारपीट का मामला दर्ज कराया था। बताया कि मृतक कपिल मूल रूप से श्रीगंगानगर के गांव 52 आरबी का रहने वाला था और फिलहाल भारद्वाज कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। शहर के एसएसबी रोड पर उसकी मेडिकल शॉप है। 23 मई की रात करीब 2 बजे पांच बदमाश कार लेकर कपिल के रूम पर पहुंचे। वहां कपिल और उसकी पत्नी सुखविंद्र कौर दोनों थे। कार सवार बदमाशों ने घर में घुसकर कपिल के साथ मारपीट की और किडनैप करके ले गए। सूचना पर हम कपिल के रूम पर पहुंचे तो मकान में खून के धब्बे मिले। घर में सुखविंद्र कौर भी नहीं थी। कुछ देर बाद सुखविंद्र घर लौटी और कहा कि किडनैपर्स मुझे भी ले गए थे, लेकिन मुझे रास्ते में छोड़कर चले गए और कपिल को साथ ले गए। पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में सुखविंद्र पर आरोपियों से मिलीभगत का शक जताया है। इसके बाद जवाहरनगर थाना पुलिस ने अपहरण, मारपीट और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर लिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: