शादी के दो दिन बाद गहने-नकदी लेकर हुई लापता महिला , छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शादी के दो दिन बाद गहने-नकदी लेकर हुई लापता महिला , छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
, बीकानेर। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में शादी के बाद दुल्हन के लापता होने और लाखों रुपए के गहने व नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुल्हन सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार पूगल रोड, बीएसटी स्कूल के पीछे, वार्ड नंबर-2 निवासी मूलचंद गहलोत पुत्र शंकरलाल गहलोत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मूलचंद ने बताया कि उसका विवाह 12 नवंबर 2026 को पायल कुमारी पुत्री विजेश्वर शर्मा निवासी महाराष्ट्र के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था।रिपोर्ट में मूलचंद ने बताया कि विवाह करवाने में महेश कुमार कुमावत पुत्र सूरजाराम कुमावत निवासी बधाल, जयपुर, खुर्शीदा बेगम पत्नी पप्पू खां निवासी अजमेर, भंवर सिंह पुत्र संग्राम सिंह निवासी भगवानपुरा बस्ती, वार्ड नंबर-35, रानी बाजार, बीकानेर, गणेश गहलोत पुत्र पूनमचंद गहलोत निवासी रामनाथ योगी कुटिया के पास, सुजानदेसर, बीकानेर तथा मांगू सिंह (भंवर सिंह का रिश्तेदार) ने मध्यस्थता की थी। पीडि़त ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद पायल कुमारी और संबंधित लोगों ने कहा कि शादी की शेष रस्में पायल के मायके उत्तर प्रदेश में करनी होंगी, जिसके लिए उन्हें और उनके परिवार को वहां जाना पड़ेगा। इसके लिए 2 लाख 50 हजार रुपए की मांग की गई। मूलचंद के अनुसार उन्होंने उक्त राशि दे दी।रिपोर्ट के अनुसार विवाह के बाद मूलचंद अपनी पत्नी पायल के साथ रहने लगे। 14 नवंबर 2026 की रात दोनों खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब 1 बजे जब मूलचंद की नींद खुली तो पायल कमरे में नहीं थी। उन्होंने घर में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस दौरान घर का दरवाजा खुला हुआ मिला।इसके बाद जब उन्होंने अलमारी की जांच की तो उसमें रखी सोने की रखड़ी, सोने का हार, चांदी की पायल, सोने की अंगूठी, 1 लाख 10 हजार रुपए नकद और वीवो कंपनी का मोबाइल गायब मिला। मूलचंद ने रिश्तेदारों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्रों में पत्नी की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।पीडि़त ने आरोप लगाया कि पायल कुमारी और उसके साथ जुड़े लोग एक गिरोह के रूप में विवाह के नाम पर लोगों को फंसाकर ठगी करते हैं और शादी के बाद सामान लेकर फरार हो जाते हैं। उन्होंने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चोरी किए गए गहने, नकदी और अन्य सामान बरामद करवाने की मांग की है।गंगाशहर थाना पुलिस ने परिवाद के आधार पर पायल कुमारी पुत्री विजेश्वर शर्मा, महेश कुमार कुमावत, खुर्शीदा बेगम पत्नी पप्पू खां, भंवर सिंह पुत्र संग्राम सिंह, गणेश गहलोत पुत्र पूनमचंद गहलोत और मांगू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस ने मामले की जांच एएसआई रामलाल को सौंपी है। पुलिस मामले में आरोपों की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ