होने वाला है शनि का बड़ा नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन!
होने वाला है शनि का बड़ा नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन!
Shani Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनि देव की चाल का विशेष महत्व माना गया है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल में होने वाले बदलाव का सीधा असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है. पंचांग के अनुसार, आने वाली 20 अगस्त 2026 को शनि देव अपनी स्थिति में अहम बदलाव करते हुए नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस दिन शनि देव बुध ग्रह के आधिपत्य वाले रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेंगे . 9 अक्टूबर 2026 तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे.
शनि के इस नक्षत्र गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा. जहां यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित होगा, वहीं कुछ राशि के जातकों को इस अवधि में संभलकर चलने की सलाह दी जाती है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि के रेवती नक्षत्र में प्रवेश से मुख्य रूप से 3 राशियों के जातकों की मुश्किलें और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस दौरान आर्थिक मामलों और करियर में विशेष सावधानी बरतनी होगी.
इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
1. मेष राशि (Aries):
शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए कुछ चुनौतियों लेकर आ सकता है. इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन इसके बावजूद मनमुताबिक परिणाम मिलने में रुकावटें आ सकती हैं. आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतें, अन्यथा अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं. पारिवारिक जीवन में भी किसी बात को लेकर मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें.
2. कर्क राशि (Cancer):
कर्क राशि के जातकों के लिए 20 अगस्त के बाद का समय थोड़ा संघर्षपूर्ण हो सकता है. व्यापार या नौकरी में किसी बात को लेकर उच्च अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ अनबन होने की आशंका है. इस अवधि में नया निवेश करने से बचें. पैसों के लेन-देन में पूरी पारदर्शिता रखें. स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं भी आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, इसलिए अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें.
3. वृश्चिक राशि (Scorpio):
वृश्चिक राशि के लोगों को शनि के रेवती नक्षत्र में गोचर के दौरान हर कदम बहुत सोच-समझकर रखना होगा. इस अवधि में आपके बनते हुए कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं. विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों से जुड़े विवादों में संभलकर निर्णय लें, अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.
शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के सरल उपाय
यदि आपकी राशि भी इनमें शामिल है, तो शनि के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए आप उपाय अपना सकते हैं:
प्रत्येक शनिवार को शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
गरीबों और जरूरतमंदों को काले वस्त्र, जूते या अन्न का दान करें.
भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें.
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ