Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

दिसंबर में शनि होंगे मार्गी, कठिन दौर से गुजरने वाली हैं ये 4 राशियां!

Bansal
7 hours ago
दिसंबर में शनि होंगे मार्गी, कठिन दौर से गुजरने वाली हैं ये 4 राशियां!

दिसंबर में शनि होंगे मार्गी, कठिन दौर से गुजरने वाली हैं ये 4 राशियां!

शनि देव 11 दिसंबर को मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. यानी इस दिन शनि देव की सीधी चाल शुरू हो जाएगी. ज्योतिष में शनि को कर्म, न्याय और अनुशासन का कारक माना गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि मीन राशि में शनि का मार्गी होना चार राशियों के लिए कठिन माना जा रहा है. इन राशियों को आर्थिक और करियर मोर्चे पर बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. जल्दबाजी में किए गए कार्य भी आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. शनि आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसका संबंध खर्च, विदेश और स्थान परिवर्तन से माना जाता है. नौकरी के सिलसिले में दूसरे शहर जाने या विदेश में अवसर तलाशने वाले लोगों को कुछ इंतजार करना पड़ सकता है. कामकाज के कारण खर्च बढ़ने की आशंका है. किसी कंपनी के साथ नया समझौता करने से पहले दस्तावेज अच्छी तरह पढ़ें. आर्थिक दबाव में कर्ज लेने से बचना बेहतर होगा. इस दौरान बजट बनाकर चलना आपके लिए जरूरी रहेगा.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं. इसे अष्टम शनि कहा जाता है. चंद्र राशि से यह स्थिति ढैय्या के प्रभाव से भी जुड़ी मानी जाती है. इस दौरान कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद और काम में देरी परेशान कर सकती है. अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें और जरूरी काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें. शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश में बिना जानकारी पैसा लगाने से बचें. नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो नए अवसर की पूरी जानकारी लेने के बाद ही फैसला करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. शनि आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो धन, परिवार और वाणी से संबंधित माना जाता है. दिसंबर में नौकरीपेशा लोगों को अपनी आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा. नई कंपनी में निवेश या कारोबार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो पूरी जांच-पड़ताल जरूरी है. पुराने भुगतान मिलने में देरी हो सकती है. कार्यस्थल पर अपनी बात सोच-समझकर रखें और गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें.

मीन राशि
मीन राशि में ही शनि मार्गी होने जा रहे हैं. इस राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का मध्य चरण चल रहा है. शनि लग्न भाव में स्थित हैं, इसलिए जिम्मेदारियां बढ़ने और कामकाज में दबाव महसूस होने की आशंका है. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत में संयम बनाए रखें. कोई नया अवसर मिले तो उसकी शर्तों को अच्छी तरह समझें. दूसरे विकल्प की तैयारी किए बिना मौजूदा नौकरी छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है.

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: