Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

राजस्थान में जमीन और मकान खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, रजिस्ट्री से पहले करना होगा ये काम

Bansal
5 hours ago
राजस्थान में जमीन और मकान खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, रजिस्ट्री से पहले करना होगा ये काम


राजस्थान में जमीन और मकान खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, रजिस्ट्री से पहले करना होगा ये काम
अजमेर। जमीन, मकान या दुकान की रजिस्ट्री में अब फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने रजिस्ट्री के लिए जियो टैगिंग व्यवस्था लागू कर दी है। इसकी शुरुआत अजमेर से हो गई है। सफल रहने पर इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। नई व्यवस्था में सॉफ्टवेयर में ऐसी ऑनलाइन व्यवस्था की गई है कि संबंधित जमीन, मकान या दुकान का मौके पर जाकर ही फोटो अपलोड करना होगा। इसके बाद ही दस्तावेज पंजीकृत के लिए आवेदन हो सकेंगे। यदि मौके की जियो-टैग फोटो अपलोड नहीं हुई, तो सॉफ्टवेयर दस्तावेज को एक्सेप्ट ही नहीं करेगा। अजमेर में सफलता मिलने के बाद पूरे प्रदेश में इस नई व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
अब तक रजिस्ट्री के लिए कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था थी। ज्यादातर काम कागजों पर हो जाते थे। मौके पर गए बिना ही पुरानी फोटो, पुराना नक्शा और मनमाना विवरण लगाकर रजिस्ट्री करा ली जाती थी। इससे खाली प्लॉट को बना हुआ मकान दिखाकर ऑनलाइन आवेदन कर दिया जाता था। कृषि भूमि को आवासीय बताकर और कम कीमत दिखाकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी की संभावनाएं भी बनी रहती थीं। कई बार विवादित और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भी रजिस्ट्री हो जाती थी।
अब नई व्यवस्था में क्या
पंजीयन के लिए नीति पत्र लेखक/व्यक्ति को अब आवश्यक रूप से पहले संबंधित मौके पर जाना होगा। उसी जगह खड़े होकर जीपीएस लोकेशन के साथ फोटो खींचनी होगी। ये फोटो सीधे सॉफ्टवेयर में अपलोड होगी। इसमें लोकेशन, समय और तारीख स्वत: दर्ज हो जाएगी। फोटो अपलोड हुए बिना दस्तावेज आगे नहीं बढ़ेगा। इसमें फोटो भी वहीं से आ सकेगी, जहां संबंधित जमीन है।
यह होगा फायदा
खरीदार को पता रहेगा कि जो जमीन/मकान खरीदा है, वही मौके पर है।
सरकार की स्टाम्प ड्यूटी चोरी भी रुक सकेगी।
वास्तविक डीएलसी पर ही रजिस्ट्री होगी।
इस व्यवस्था के बाद संबंधित सम्पत्ति की फर्जी रजिस्ट्री भी नहीं हो सकेगी
यह मिल सकती है चुनौती
नीति पत्र लेखकों और पक्षकारों को सॉफ्टवेयर बदलाव समझने में परेशानी।
समय ज्यादा लगने से रजिस्ट्रेशन संख्या घट सकती है।
कई जगह नेटवर्क की समस्या से फोटो अपलोड़ में परेशानी हो सकती है।
मौके पर नीति पत्र लेखक को ले जाने में पक्षकारों का ज्यादा समय लगेगा।
सुझाव
सॉफ्टवेयर में बदलाव समझाने लिए नीति पत्र लेखकों को प्रशिक्षण दिया जा सकता है।
पहाडी और दुर्गम क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या पर पूर्ववत व्यवस्था का विकल्प दिया जा सकता है।
ऑनलाइन व्यवस्था में जियो टैगिंग से संबंधित जगह की फोटो अपलोड़ करने का विकल्प भी दे सकते हैं।
इनका कहना है
रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कदम उठाया गया है। कई मामलों में पुरानी फोटो या अनिवार्य नहीं होने से बिना फोटो के रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी चोरी होना सामने आया है। अब सॉफ्टवेयर में नई व्यवस्था की गई है, जो जियो टैगिंग से जोड़ी गई है। मौका निरीक्षण करने में भी आसानी रहेगी। यह व्यवस्था फिलहाल अजमेर के दोनों उप पंजीयक कार्यालयों में होने वाली रजिस्ट्रेशन व्यवस्था में की गई है। इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
- शरद मेहरा, महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक विभा

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: