शहर के इस इलाके से दो बच्चियों का अपहरण का किया प्रयास संदिग्ध युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया
An attempt was made to abduct two young girls in this part of the city; the suspect was caught and handed over to the police.
शहर के इस इलाके से दो बच्चियों का अपहरण का किया प्रयास संदिग्ध युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया
बीकानेर। बीकानेर में दो छोटी बच्चियों के अपहरण के प्रयास का मोहता सराय से सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक संदिग्ध युवक दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था।मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की हरकत देख ली। लोगों ने तुरंत शोर मचाया और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई कर दी।बाद में लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
पुलिस कर रही है पूछताछपुलिस के अनुसार, युवक से पूछताछ की जा रही है कि वह बच्चियों को कहां और क्यों ले जा रहा था। युवक के मानसिक स्थिति, पहचान और उसके पीछे किसी गिरोह के होने की भी जांच की जा रही है।बच्चियों के परिजनों का बयान भी दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को पकडऩे पर कानून हाथ में न लें, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें।फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। जांच के बाद ही साफ होगा कि यह अपहरण का प्रयास था या कोई गलतफहमी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ