Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

पीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस – अर्जुन राम मेघवाल

Bansal
5 hours ago
पीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस – अर्जुन राम मेघवाल

पीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस – अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर की चिकित्सा सुविधाओं को मिलेगी मजबूती, दवाइयों के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था में आएगा सुधार

बीकानेर। बीकानेर के चिकित्सा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल करते हुए पीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना से पीबीएम चिकित्सालय सहित संबद्ध चिकित्सा इकाइयों में दवाइयों के सुरक्षित भंडारण, व्यवस्थित प्रबंधन एवं समयबद्ध वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

माननीय केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर संभाग का प्रमुख चिकित्सा केंद्र है। यहां बीकानेर जिले के साथ-साथ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज बेहतर उपचार के लिए पहुंचते हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों के उपचार के चलते अस्पताल में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता एवं उनके उचित प्रबंधन की आवश्यकता बनी रहती है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 5 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस के निर्माण की योजना महत्वपूर्ण साबित होगी।

श्री मेघवाल ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में दवाइयों का सुरक्षित भंडारण, उचित रखरखाव एवं समय पर उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस के निर्माण से दवाइयों के स्टॉक का व्यवस्थित संधारण किया जा सकेगा तथा आवश्यकतानुसार विभिन्न चिकित्सा इकाइयों तक दवाइयों की आपूर्ति को अधिक सुचारु बनाने में सहायता मिलेगी। इससे दवाइयों के रखरखाव एवं वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी चिकित्सा संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक भवनों एवं चिकित्सा उपकरणों के साथ-साथ दवाइयों की निर्बाध उपलब्धता भी जरूरी है। इस वेयर हाउस के निर्माण से दवाइयों के भंडारण के लिए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होगी। इसके परिणामस्वरूप अस्पताल प्रशासन को दवाइयों के स्टॉक एवं वितरण का प्रबंधन करने में सुविधा मिलेगी तथा मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाने की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकेगा।

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बीकानेर संभाग के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हों, इसके लिए स्वास्थ्य क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना आवश्यक है। पीबीएम चिकित्सालय में सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। बीकानेर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से न केवल स्थानीय नागरिकों को लाभ मिलेगा, बल्कि संभाग के दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

श्री मेघवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि 5 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस पीबीएम चिकित्सालय की दवा प्रबंधन एवं आपूर्ति व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा तथा बीकानेर के चिकित्सा संस्थानों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: