Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा सहित इतने जनों को किया गिरफ्तार

Bansal
1 month ago
बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा सहित इतने जनों को किया गिरफ्तार

बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा सहित इतने जनों को किया गिरफ्तार 

 
बीकानेर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट के मुकदमे में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता दीपक अरोड़ा व अन्य से पूछताछ भी की। बुधवार को डुप्लेक्स कॉलोनी क्षेत्र में वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस के उम्मीदवार नवरतन डागा के कार्यालय का उद्घाटन था। इस दौरान टिकट कटने से नाराज मोहित अरोड़ा और उसके साथियों ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए थे। 

मदन मेघवाल की ओर से व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में एससी एसटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा, रविंद्र अरोड़ा, अनुज शर्मा और दिलेर अहमद को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही सनी वाल्मीकि, सोनू खोखर, अरुण वाल्मीकि और मोहम्मद आजाद को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: