Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर पुलिस का साइबर अपराध पर करारा वार, कई चैक बुक, एटीएम, सिम कार्ड, पास बुक की गयी बरामद, एक गिरफ्तार

2 months ago
बीकानेर पुलिस का साइबर अपराध पर करारा वार, कई चैक बुक, एटीएम, सिम कार्ड, पास बुक की गयी बरामद, एक गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज खाजुवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़े साइबर अपराधी को पकड़ा है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में खाजूवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनूराम को गिरफ्तार किया है।

 

इस सम्बंध में 24 मई को परिवादी मुकेश ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि सुनील कुमार व उसकी गैंग भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर साइबर अपराध के पैसे प्राप्त करते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने 25 मई को सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में पेश किया।

 

जहां से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस पुछताछ में आरोपी के पास से सैकड़ों लोगों की बैंक डायरी, चैक बुक, एटीएम, मोबाइल लेकर उनमें करोड़ों रूपए का लेनदेन कर साइबर अपराध किया गया। पुलिस पुछताछ में आरोपी ने पिछले तीन साल से यह कार्य करने की बात कहीं गयी।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी ने तीन खाते धोखाधड़ी पूर्वक किराये पर लिए। जिनमें दो लाख रूपए साइबर ठग्ी के प्राप्त किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा भोले भाले लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर राशि प्राप्त की गयी। पुलिस ने आरोपी के पास से े15 चैक बुक, 11 बैंक पास, 7 सिम कार्ड, 19 एटीएम कार्ड, दो स्टांप मोहर, साईबर ठगी की राशि का लेनदेन रिकॉर्ड जब्त किया गया है।

 

 

पुलिस ने इस गैंग के दूसरे सदस्य सोनूराम को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत, धारा ङ्क्षसह, रामस्वरूप, गोपीराम शामिल रहें। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: