Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

दीपावली पर सडक़ के बीच में दुकान लगाकर सामान बेचने की मनाही रहेगी

Bansal
5 hours ago
दीपावली पर सडक़ के बीच में दुकान लगाकर सामान बेचने की मनाही रहेगी


 दीपावली पर सडक़ के बीच में दुकान लगाकर सामान बेचने की मनाही रहेगी
बीकानेर इस साल दीपावली पर सडक़ के बीच में दुकान लगाकर सामान बेचने की मनाही रहेगी। दिया-बाती सहित अन्य सामान बेचने वाले छोटे दुकानदारों को प्रमुख बाजारों में सडक़ किनारे दोनों ओर सफेद लाइन के अंदर बैठना होगा। इसके अलावा दुकानदारों को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्टैंड पर खड़े करने के लिए कहा गया है।
दीपावली पर हर साल दिया-बाती सहित अन्य सामान बेचने वाले छुटभैया दुकानदार केईएम रोड सहित अन्य प्रमुख बाजारों में सडक़ के बीचोबीच बैठे नजर आते हैं। इससे उनका सामान बिखरा रहता है और खरीदारों का जमावड़ा पूरी सडक़ रोक लेता है। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। इस बार ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे दुकानदारों को सडक़ के बीच में बैठकर सामान बेचने पर प्रतिबंध लगाया है। उन्हें प्रमुख बाजारों के दोनों ओर सडक़ किनारे सफेद लाइनिंग के अंदर बैठकर अपना सामान बेचना होगा। केईएम रोड, कोटगेट, स्टेशन रोड सहित अन्य बाजारों के दुकानदारों से भी कहा गया है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्टैंड पर ही खड़े करें।दुकानों के आगे उनके वाहन खड़े होने से जगह रुक जाती है और दीपावली पर खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होती है। पुलिस की ओर से दुकानदारों को अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई के लिए आगाह किया गया है। वाहन पार्किंग के लिए रतनबिहारी पार्क, शार्दुलसिंह सर्किल से मुख्य डाकघर रोड, राजीव गांधी मार्ग, शार्दुल स्कूल के पास पार्किंग स्टैंड बनाए गए हैं। खरीदारी के लिए आने वाले लोगों और दुकानदारों को इन्हीं पार्किंग स्टैंड पर वाहन खड़े करने होंगे। ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम और थानों के अधिकारी, जाब्ता रोजाना प्रमुख बाजारों में गश्त कर रहा है।गोगागेट पर जाम को देखते बसें डायवर्ट कीरानीबाजार से बसों के आवागमन के कारण गोगागेट पर जाम लग जाता है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बसों का रूट डायवर्ट कर दिया है। अब नोखा रोड से आने-जाने वाली बसें रानीबाजार गोगागेट की बजाय रानीबाजार पुल से केजी कॉम्प्लेक्स 5 नंबर रोड होते हुए सिने मैजिक के आगे से नोखा रोड पर पहुंचेंगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: