Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

शुक्रवार को पूरे राजस्थान में बदलेगा सरकारी स्कूलों का समय

Bansal
6 hours ago
शुक्रवार को पूरे राजस्थान में बदलेगा सरकारी स्कूलों का समय

 

शुक्रवार को पूरे राजस्थान में बदलेगा सरकारी स्कूलों का समय
बीकानेर। राजस्थान में सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर है। राजस्थान के सरकारी विद्यालयों में 16 अक्टूबर 2026 से शीतकालीन समय-सारिणी लागू की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से समय परिवर्तन की तारीख में संशोधन किए जाने के बाद अब स्कूलों का समय 16 अक्टूबर से बदल रहा है। शिक्षा विभाग के संशोधित निर्देशों के अनुसार, प्रदेश के एक पारी में संचालित होने वाले सरकारी स्कूलों का समय 16 अक्टूबर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। वहीं, 15 अक्टूबर तक इन विद्यालयों में सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक शिक्षण कार्य संचालित रहा है।
पहले 1 अक्टूबर से बदलना था समय
दरअसल, शिक्षा विभाग की ओर से पहले विद्यालयों के समय में परिवर्तन 1 अक्टूबर 2026 से प्रस्तावित था। लेकिन सितंबर के अंतिम दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बने रहने के कारण समय परिवर्तन की तारीख आगे बढ़ाई गई। शिक्षक संगठनों और अभिभावकों की ओर से भी मौसम को देखते हुए समय में बदलाव करने की मांग उठाई गई थी। इसके बाद विभाग ने संशोधित निर्देश जारी कर नई तारीख 16 अक्टूबर तय की।
विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए जरूरी सूचना
समय-सारिणी में बदलाव का सीधा असर विद्यार्थियों की दिनचर्या पर पड़ेगा। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को अब नए समय के अनुसार तैयारी करनी होगी। अभिभावकों को भी बच्चों के आने-जाने, परिवहन और अन्य गतिविधियों की योजना उसी हिसाब से बनानी होगी। विद्यालयों के संस्था प्रधानों और संबंधित अधिकारियों को संशोधित निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी व्यवस्था
राजस्थान में शीतकालीन समय-सारिणी 16 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान शैक्षणिक गतिविधियां सत्र 2026-27 के शिविरा पंचांग के अनुसार संचालित की जाएंगी। हालांकि, दो पारी में संचालित होने वाले विद्यालयों के समय में अंतर हो सकता है।
पिछले 5 वर्षों में से 4 बार 16 अक्टूबर से बदला था स्कूल टाइमिंग
पिछले 5 वर्षों यानी 2022 से 2025 तक राजस्थान में स्कूलों के समय में अक्टूबर के दौरान बदलाव की स्थिति देखें तो एक पैटर्न साफ दिखाई देता है। सामान्य व्यवस्था के अनुसार 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू होता है और एक पारी के स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होते हैं। लेकिन 2022, 2023 और 2024 में गर्मी के कारण समय परिवर्तन को आगे बढ़ाया गया था। 2025 के शिविरा पंचांग में 1 अक्टूबर से ही स्कूलों का समय बदला गया। इस बार शिविरा पंचाग में संशोधन किया गया और एक अक्टूबर के स्थान पर 16 अक्टूबर से स्कूलों का समय बदला गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: