शिक्षा विभाग ने परीक्षाएं शुरू होने के बाद बदला शेड्यूल, अर्धवार्षिक परीक्षाएं टलीं
शिक्षा विभाग ने परीक्षाएं शुरू होने के बाद बदला शेड्यूल, अर्धवार्षिक परीक्षाएं टलीं
बीकानेर। राजस्थान में कक्षा 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 15 अक्टूबर से शुरू होनी थीं। स्कूलों में तैयारी हो चुकी थी और कई निजी स्कूलों में पेपर भी शुरू हो गए थे। लेकिन शिक्षा विभाग ने गुरुवार देर शाम अचानक परीक्षा की तारीखें बदल दीं। अब ये परीक्षाएं 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगी।
दरअसल, पंचायतीराज चुनाव के लिए चिह्नित स्कूलों को 20 अक्टूबर से पोलिंग के लिए हैंडओवर करना है। ऐसे में इन स्कूलों में परीक्षाएं नियमित रूप से कराना संभव नहीं था। विभाग को परीक्षा की तारीखें पहले ही बदल देनी चाहिए थीं, लेकिन आदेश देर शाम जारी किया गया। इससे स्कूलों में दिनभर असमंजस बना रहा।
माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के निदेशक ललित कुमार की ओर से 15 अक्टूबर की देर शाम जारी आदेश में परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन की जानकारी दी गई। आदेश के अनुसार, पंचायतीराज चुनाव के कारण कक्षा 1 से 8 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं और CBA दक्षता आधारित आकलन प्रथम (SA-2) की तारीखें बदली गई हैं। अब ये परीक्षाएं 25 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित होंगी। इससे पहले शिविरा पंचांग सत्र 2026-27 के अनुसार परीक्षाएं 15 से 29 अक्टूबर तक प्रस्तावित थीं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ