Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सावन में राहु नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, मिलेगी खुशखबरी

6 hours ago
सावन में राहु नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, मिलेगी खुशखबरी

सावन में राहु नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, मिलेगी खुशखबरी

 सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस पूरे माह भगवान शिव की आराधना और पूजा का विशेष महत्व होता है। सावन के शुरू होने के बाद ही राहु 01 अगस्त को धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष में राहु को एक प्रभावशाली और छाया ग्रह माना जाता है। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगलदेव होते हैं। इस तरह से राहु का मंगल के नक्षत्र में आने से अंगारक योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु जब मंगल के प्रभाव में आते हैं तो इससे व्यक्ति के अंदर नेतृत्व क्षमता, महत्वाकांक्षाएं और धन कमाने की इच्छा होती है। राहु के मंगल के नक्षत्र में गोचर करने से धन, करियर,व्यापार और सेहत पर प्रभाव डालते हैं। राहु के नक्षत्र परिवर्तन करने से आने वाले दिनों में कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों को अचानक लाभ होगा। 

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन आपके भाग्य में बदलाव के संकेत है। इस दौरान आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अचानक से आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जो लोग जमीन या मकान में निवेश के इच्छुक हैं उनको कोई अच्छी डील मिल सकती है। करियर में एक नए तरह का मुकाम हासिल होगा। परिवार में कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा और लाभकारी रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि के अवसर लाएगा। इस दौरान रुके हुए काम पूरे होंगे जिससे कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है उनको उसमें विजय हासिल होगी। नौकरी के लिए नए और अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हासिल होगा।  

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के योग रहेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे आपके मुश्किल से मुश्किल काम भी बहुत ही आसानी के साथ पूरे होंगे। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। निवेश के लिए अच्छे मौके मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फायदा मिलेगा। आपकी धन संबंधी योजनाओं को पंख लगेंगे। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए हम उत्तरदायी नहीं है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: