सोशल मीडिया पर देखा विज्ञापन, सुबह खाते से गायब मिले सवा तीन लाख
खुलासा न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन देखने के बाद धोखाधड़़ी का शिकार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के पवनपुरी से जुड़ी है। इस सम्बंध में करणी नगर निवासी राजकुमार खत्री ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसने फेसबुक पर पीएनबी के क्रेडिट कार्ड के बारे में देखा तो 31 अगस्त को अनजान नंबर से फोन आया।
फोन करने वाले व्हाट्सअप पर एक लिंक भेजा और कहा कि इस पर अपनी जानकारी भर दो ताकि आपको क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा। जिसके बाद परिवादी ने बताया कि उसने जानकारी भर दी। अगली सुबह जब वह उठा तो देखा की उसके खाते से सवा तीन लाख रूपए गायब है। परिवादी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से 3 लाख, 10 हजार और 15 हजार कर पैसे धोखाधड़ी से निकाल लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ