Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

रेलवे बीकानेर मंडल के रनिंग स्टाफ को मिली बड़ी सौगात, पढ़ें ये खबर

rk
Yatra.com
2 months ago
रेलवे बीकानेर मंडल के रनिंग स्टाफ को मिली बड़ी सौगात, पढ़ें ये खबर

रेलवे बीकानेर मंडल के रनिंग स्टाफ को मिली बड़ी सौगात, पढ़ें ये खबर 

बीकानेर। रेल की रफ्तार के पीछे खड़े रनिंग स्टाफ के लिए राहत की खबर है। भारतीय रेलवे ने किलोमीटर भत्ता और एएलके की दरों में संशोधन कर बीकानेर मंडल सहित देशभर के लोको पायलट, गार्ड और अन्य रनिंग स्टाफ को आर्थिक मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाया है। महंगाई भत्ते (डीए) के 50 प्रतिशत होने के बाद भारतीय रेलवे ने रनिंग स्टाफ के भत्तों में व्यापक संशोधन किया है, जिसका सीधा लाभ बीकानेर रेल मंडल के सैकड़ों कर्मचारियों को मिलेगा। इस फैसले से लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, फायरमैन, गार्ड (ट्रेन मैनेजर) और ब्रेकमैन जैसे कई श्रेणी के कार्मिक लाभान्वित होंगे। संशोधित दरों के अनुसार अब लोको पायलट (मेल) को प्रति 100 किलोमीटर 606 और प्रति 160 किलोमीटर एएलके के तहत 969 मिलेंगे। पैसेंजर लोको पायलट को 600 और 960, जबकि गुड्स लोको पायलट को 594 और 951 रुपए की दर से भुगतान होगा। शंटिंग में कार्यरत लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों के लिए भी भत्तों में वृद्धि की गई है।

बीकानेर मंडल में ट्रेनों के संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले ट्रेन मैनेजर (पूर्व गार्ड), सीनियर पैसेंजर गार्ड, गुड्स गार्ड, असिस्टेंट गार्ड और ब्रेकमैन को भी संशोधित भत्तों का लाभ मिलेगा। नई दरों के अनुसार मेल/एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर को 549 और 878, जबकि गुड्स गार्ड को 537 और 859 रुपए तक की दरें मिलेंगी। यह संशोधन रेलवे सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2016 के तहत लागू किया गया है और इसका उद्देश्य रनिंग स्टाफ को वर्तमान महंगाई के अनुरूप बेहतर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। बीकानेर मंडल जैसे बड़े परिचालन क्षेत्र में, जहां लंबी दूरी की मालगाड़ियां और यात्री ट्रेनें लगातार संचालित होती हैं, यह निर्णय कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: