Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

11 मई को बनेगा रूचक राजयोग, 3 राशियों पर मेहरबान होंगे मंगल देव

Bansal
6 months ago
11 मई को बनेगा रूचक राजयोग, 3 राशियों पर मेहरबान होंगे मंगल देव

 11 मई को बनेगा रूचक राजयोग, 3 राशियों पर मेहरबान होंगे मंगल देव

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल देव 11 मई, 2026 को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं.  मंगल का यह गोचर बेहद खास है क्योंकि इससे रूचक महापुरुष योग का निर्माण हो रहा है. इस शुभ योग के प्रभाव से विशेष रूप से दो राशियों के जातकों को करियर और व्यापार में अभूतपूर्व सफलता मिलने के संकेत हैं.

  
रुचक योग का निर्माण और महत्व
जब मंगल अपनी स्वराशि (मेष या वृश्चिक) या अपनी उच्च राशि (मकर) में केंद्र भाव में स्थित होते हैं, तो रुचक योग बनता है. यह योग व्यक्ति के साहस, पराक्रम और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करता है. 11 मई के गोचर से बेरोजगारों को रोजगार और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे.

मिथुन राशि: पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय वरदान साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी. आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या उच्च पद मिल सकता है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाहा ऑफर मिल सकता है. साथ ही, बड़े भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में मुनाफा और शेयर बाजार से लाभ के योग भी बन रहे हैं.

 
कर्क राशि: आत्मविश्वास और धन लाभ
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का मेष राशि में बैठना आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा. रुचक योग के कारण आपकी रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी. विदेश में काम करने की इच्छा रखने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह समय सफलता के द्वार खोलने वाला होगा.

 सफलता के लिए विशेष उपाय
मंगल के शुभ प्रभाव को और बढ़ाने के लिए मिथुन राशि वाले गुड़ और गेहूं का दान करें. वहीं, कर्क राशि के जातक लाल वस्त्रों का दान करें . नियमित रूप से मंगल के मंत्रों का जाप करें.

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: