Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

इस बैंक के अधिकारियों ने की ठगी, कस्टमर के बैंक अकाउंट से निकाले 13.90 लाख

Bansal
2 months ago
इस बैंक के अधिकारियों ने की ठगी, कस्टमर के बैंक अकाउंट से निकाले 13.90 लाख

इस बैंक के अधिकारियों ने की ठगी, कस्टमर के बैंक अकाउंट से निकाले 13.90 लाख  

श्रीगंगानगर। आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारियों पर ठगी और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने कस्टमर की बिना सहमति के उसके अकाउंट से 13 लाख 90 हजार रुपए किसी दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। मामला साइबर थाना में दर्ज हो चुका है। पीड़ित सुमित कुमार (28) निवासी श्रीगंगानगर ने बताया कि करीब 6 महीने पहले उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक की सी-ब्लॉक शाखा से 18 लाख 95 हजार रुपए का गोल्ड लोन लिया था। 22 जुलाई 2026 को उन्होंने ब्याज सहित पूरा लोन चुका दिया। इसके बाद उन्होंने दोबारा 21 लाख 75 हजार रुपए का गोल्ड लोन लिया।

लोन प्रोसेस के दौरान सिक्योरिटी के नाम पर बैंक अधिकारियों ने सुमित के चेक ले लिए थे। बाद में अधिकारियों ने दावा किया कि चेक ब्लॉक हो चुके हैं और लोन की राशि उसके अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। इसी बहाने बैंक कर्मचारियों ने सुमित की अनुमति के बिना उसके अकाउंट से 13 लाख 90 हजार रुपए दूसरे बैंक अकाउंट में भेज दिए। जब सुमित ने बैंक अधिकारियों से इस लेन-देन की जानकारी मांगी तो उन्होंने कोई जवाब देने से साफ इनकार कर दिया। सुमित ने इसे धोखाधड़ी बताया और साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच सीओ आनंद कुमार कर रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: