Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

रोहित गोदारा के गैंगस्टरों ने भाजपा नेता को दी धमकी; बोले - देरी हो सकती है, कहीं भी जा तुझे मारेंगे जरूर, व्यापारियों का कल बाजार बंद का ऐलान

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
8 months ago
रोहित गोदारा के गैंगस्टरों ने भाजपा नेता को दी धमकी; बोले - देरी हो सकती है, कहीं भी जा तुझे मारेंगे जरूर, व्यापारियों का कल बाजार बंद का ऐलान

रोहित गोदारा के गैंगस्टरों ने भाजपा नेता को दी धमकी; बोले - देरी हो सकती है, कहीं भी जा तुझे मारेंगे जरूर, व्यापारियों का कल बाजार बंद का ऐलान

नागौर। बीजेपी नेता विजय सिंह को पुलिस प्रोटेक्शन मिलने के बाद भी फिर से रोहित गोदारा गैंग के गैंगस्टर वीरेंद्र चारण और राहुल फतेहपुर के नाम से धमकी दी गई है।

गैंगस्टर चारण ने ऑडियो भेज कर कहा- जो हाल रमेश रुलानिया का हुआ था, वही तेरा होगा। दो-चार दिन की देरी हो सकती है, लेकिन तू कहीं भी चला जा, तुझे मार देंगे। जो तू कर रहा है न उसकी सजा तुझे भुगतनी पड़ेगी।

वहीं देर शाम राहुल के नाम से 2 और ऑडियो आए। इसमें कहा- न तो तेरा कोई जवाब आया है और न ही कुछ और। तू ये मैसेज देख-देखकर (सीन करके) भी कोई जवाब नहीं दे रहा है। ये पूरे लक्षण तेरे मरने के ही हैं। तू तैयार हो जाना, तुझसे जल्दी ही मुलाकात होगी।

पलाड़ा को यह ऑडियो नोट सोमवार दोपहर 3 बजे आया था। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस में दी है। वहीं डीडवाना-कुचामन के व्यापारियों ने पलाड़ा के समर्थन में मंगलवार को बाजार बंद का ऐलान किया है।

डीडवाना-कुचामन एसपी ऋचा तोमर ने बताया- मामला दर्ज होते ही सुरक्षा प्रदान कर दी गई थी। दो गार्ड्स 24 घंटे सुरक्षा में तैनात हैं। जितने भी धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं वो वॉट्सऐप पर विदेशी नंबरों से आ रहे हैं। हम उन्हें ट्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए PHQ से भी सहायता ली जा रही है ।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: