Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सड़क हादसा: रोड़वेज बस और ट्रक में टक्कर, 10 लोग घायल

2 weeks ago
सड़क हादसा: रोड़वेज बस और ट्रक में टक्कर, 10 लोग घायल

खुलासा न्यूज,बीकानेर। रोड़वेज बस और ट्रक में भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना अनूपगढ़ के नेशनल हाईवे की है। जहां पर रोड़वेज बस और ट्रक की भिड़ंत में दस लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने घायलों को निजी अस्पताल और राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया।

 

 

जानकारी के अनुसार अनूपगढ़ डिपो की बस अनूपगढ़ की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक घड़साना पुल से उतरकर रायसिंहनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रक चालक राजुराम (पुत्र कुम्भाराम, निवासी बीकानेर) को गंभीर हालत में अनूपगढ़ अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया।

 

 

 इसके अलावा रामकुमार, कविता, और अन्य कई घायलों को भी प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया या छुट्टी दे दी गई। हल्की चोट लगने पर 9 वर्षीय बच्ची रमन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में महेंद्र, अंजू, मुनीराम, शिव प्रकाश, रोशनी और बनवारी सहित कई लोग घायल हुए, जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में किया गया।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: