सडक़ हादसा: अचानक तेज चल रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, लोग कागज की तरह उछलकर सडक़ पर गिरे
सडक़ हादसा: अचानक तेज चल रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, लोग कागज की तरह उछलकर सडक़ पर गिरे
श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की कृषि उपज मंडी परिसर में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान पिकअप में सवार लोग उछलकर सडक़ पर जा गिरे। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज गति से मंडी परिसर में प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही मंडी परिसर में मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार लोगों की मदद की।घटना के बाद कुछ देर के लिए मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पूरी घटना मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मंडी परिसर में वाहनों की गति नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ