बीकानेर: देर रात इस जगह हुआ सड़क हादसा, तीन घायल
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र के रिड़ी गाँव के पास शुकवार देर रात को सड़क पर अचानक गाय आने से एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बड़ेला निवासी धन्नाराम, राकेश और शंकरलाल घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके से गुजर रहे विद्युत विभाग के कर्मचारी सूर्या जांघू ने मानवता दिखाते हुए अपनी कार से घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया। बीच रास्ते में घायलों को अब्दुल कलाम वेलफेयर की एम्बुलेंस में शिफ्ट कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने धन्नाराम पुत्र आसाराम मेघवाल, राकेश पुत्र चुनाराम मेघवाल एवं शंकरलाल पुत्र दुलाराम मेघवाल निवासी बड़ेला का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर तीनों को बीकानेर रेफर कर दिया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ