Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गुजरात में भीषण सड़क हादसे में 7 राजस्थानियों की मौत, डिवाइडर तोड़कर इनोवा पर पलटा ट्रक

Bansal sadi
7 months ago
गुजरात में भीषण सड़क हादसे में 7 राजस्थानियों की मौत, डिवाइडर तोड़कर इनोवा पर पलटा ट्रक

गुजरात में भीषण सड़क हादसे में 7 राजस्थानियों की मौत, डिवाइडर तोड़कर इनोवा पर पलटा ट्रक

गुजरात के बनासकांठा जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के 7 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए। हादसा अमीरगढ़ तालुका के इकबालगढ़ के पास पालनपुर-आबू हाईवे पर हुआ। रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने इनोवा कार को टक्कर मार दी और पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर अमीरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। बनासकांठा एसपी प्रशांत सुम्बे भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। सूचना पर पीआई बी.डी. गोहिल सहित अमीरगढ़ पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी 7 शवों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में रखवाया। हादसे में गंभीर घायल 3 लोगों को इलाज के लिए पालनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: