Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आर एन बी ग्लोबल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 29 मार्च को

Bansal sadi
5 months ago
आर एन बी ग्लोबल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 29 मार्च को

आर एन बी ग्लोबल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 29 मार्च को

खुलासा ऑनलाइन आर एन बी ग्लोबल यूनिवर्सिटी का भव्य दीक्षांत समारोह 29 मार्च 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री संजीव प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और विद्यार्थियों को उनके उज्चल भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे।

समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के स्मातक एवं स्मातकोत्तर विद्यार्थियों को उनकी उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही शैक्षणिक उत्कृष्टता के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा तथा शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति (डॉक्टरेट) की उपाधि प्रदान की जाएगी।

दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जो विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का औपचारिक सम्मान है। यह अवसर न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए भी गर्व का क्षण होता है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, कुलपति, रजिस्ट्रार, डीन, संकाय सदस्म, विशिष्ट अतिथि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे। समारोह के दौरान पारंपरिक अकादमिक वेशभूषा में दीक्षांत की औपचारिकताएं संपन्न होगी तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

विश्वविद्यालय की स्थापना राजस्थान विधानसभा के अधिनियम, 2015 के अंतर्गत की गई थी और इसे NAAC द्वारा 'A' ग्रेड से मान्झता प्राप्त है। विश्वविद्यालय के कृषि पाठ्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) से तथा विधि कार्यक्रम बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से मान्यता प्राप्त हैं।

आर एन बी ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने कम समय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। विश्वविद्यालय में आधुनिक प्रयोगशालाएँ, डिजिटल लर्निंग संसाधन, उद्योग-समन्वित पाठ्यक्रम तथा कौशल-आधारित शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करती है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों (Alumni) एवं आमजन से इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: