यात्रियों के लिए राहत: रेलवे ने 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई
यात्रियों के लिए राहत: रेलवे ने 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई
बीकानेर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार:-
1 .गाड़ी संख्या 04727/04728, हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का हिसार से दिनांक 05.08.26 से 12.08.26 तक (02 ट्रिप) एवं वलसाड से दिनांक 06.08.26 से 13.08.26 तक (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
2. गाड़ी संख्या 04735/04736, श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का श्रीगंगानगर से दिनांक 06.08.26 से 13.08.26 तक (02 ट्रिप) एवं लक्ष्मीबाई नगर से दिनांक 07.08.26 से 14.08.26 तक (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ