Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

कपिल मुनि मेले के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, लालगढ़ से कोलायत के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Bansal
5 hours ago
कपिल मुनि मेले के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, लालगढ़ से कोलायत के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

कपिल मुनि मेले के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, लालगढ़ से कोलायत के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

बीकानेर। बीकानेर जिले के प्रसिद्ध कपिल मुनि धाम में नवंबर के अंतिम सप्ताह में मेला भरा जाएगा। जिसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बीकानेर रेल मंडल द्वारा इसको लेकर तैयारियां की गयी है। बीकानेर से मेले में तीन स्पेशल टेन संचालित की जाएगी ताकि यात्रियों को लाभ मिल सके। 24.11.2026 को आयोजित होने वाले श्री कपिल मुनि मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ के मध्य 03 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इन रेलसेवाओं का विवरण निम्नानुसार है
1. लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (02 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 04733, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.11.2026 एवं 24.11.2026 को (02 ट्रिप) लालगढ़ से 16.00 बजे रवाना होकर 17.10 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04734, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.11.2026 एवं 24.11.2026 को (02 ट्रिप) कोलायत से 18.15 बजे रवाना होकर 19.15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

2. लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 04739, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) लालगढ़ से 05.35 बजे रवाना होकर 06.50 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04740, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) कोलायत से 07.20 बजे रवाना होकर 08.15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

3. लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 04741, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) लालगढ़ से 10.50 बजे रवाना होकर 12.00 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04742, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) कोलायत से 12.40 बजे रवाना होकर 13.40 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: