Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: रिश्तेदारों पर लाखो के जेवर व नकदी हड़पने का आरोप, मामला दर्ज

rk
jeevan 2
4 months ago
बीकानेर: रिश्तेदारों पर लाखो के जेवर व नकदी हड़पने का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर: रिश्तेदारों पर लाखो के जेवर व नकदी हड़पने का आरोप, मामला दर्ज 

खुलासा ऑनलाइन, लूणकरणसर। थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही रिश्तेदारों पर जेवरात और नकदी हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुम्भाना बास राजपुरिया फांटा निवासी सुनीता पत्नी रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा था। सुरक्षा के मद्देनज़र उन्होंने अपने और अपनी बेटी के कीमती जेवरात तथा 50 हजार रुपये नकद 23 दिसंबर 2025 को रिश्तेदारों प्रेम, उसके पति राकेश, संतरी और अजय को सुरक्षित रखने के लिए सौंपे थे।

पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने कुछ समय बाद अपना सामान वापस मांगा तो आरोपित टालमटोल करने लगे। इस बीच कई बार समझाइश और पंच-पंचायत भी हुई, जिसमें आरोपितों ने सामान लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन करीब 45 दिन बीत जाने के बावजूद न तो जेवर लौटाए गए और न ही नकदी वापस की गई। सुनीता ने आशंका जताई कि आरोपितों ने मिलकर जेवर और नकदी बेच दिए या खुर्द-बुर्द कर दी है। आरोप है कि दोबारा सामान मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर रमेश, अजय, प्रेम, संतरी, पवन, राजू और सोना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #KHULASAONLINE #lunkaransar
Share: