खुलासा न्यूज,बीकानेर। पेट्रोल छिड़कर कर आग लगाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ पुलिस टीम ने की है। पुलिस ने पारिवरिक रंजिश के चलते अपनी ही चाची पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने वाले 25 वर्षीय युवक मनीष को गिरफ्तार किया है। जिससे मामले को लेकर पुछताछ जारी है। इस सम्बंध में 24 जुलाई को परिवादिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसके पारिवारिक रंजिश के चलते उसके जेठुते ने उसे पर जान से मारने की नियत से पेट्रोल उड़ेल दिया था। जिसके बाद आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरीके से जल गयी। कार्रवाई करने वाली टीम में रतनलाल, गणेश, आवड़दान, अनिल शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ