Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

इस विभाग में होगी भर्तियां, 874 पदों के लिए आवेदन शुरू

Bansal
3 months ago
इस विभाग में होगी भर्तियां, 874 पदों के लिए आवेदन शुरू

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान में सैकड़ों पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गयी है। राजस्थान में जूनियर इंजीनियर  के 874 पदों पर भर्ती होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड  ने इसके लिए रविवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती राज्य के अलग-अलग सरकारी विभागों में की जाएगी। इसमें पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट, जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पद शामिल हैं।

 

अभ्यर्थी 14 सितंबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 874 पद में से 793 नॉन-शेड्यूल्ड और 81 शेड्यूल्ड एरिया के लिए निर्धारित किए हैं। भर्ती में सिविल के साथ मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए भी पद रखे गए हैं।

 

आवेदन ऑनलाइन माध्यम से होगा। अभ्यर्थियों को राजस्थान एसएसओ पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी अपनी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और संबंधित पद की शर्तों को भर्ती विज्ञप्ति में अच्छी तरह जांच लें। एक से ज्यादा श्रेणी के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित नियमों के अनुसार अलग-अलग आवेदन करना होगा।


भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसलिए आवेदन से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता देखना जरूरी है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: