Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

कृषि भूमि को नियम-कायदों को ताक पर रखकर आवंटित करने के मामले में एसीबी ने एसडीएम को माना दोषी, 8 साल से ले रखा है स्टे

Bansal
7 hours ago
कृषि भूमि को नियम-कायदों को ताक पर रखकर आवंटित करने के मामले में एसीबी ने एसडीएम को माना दोषी, 8 साल से ले रखा है स्टे


कृषि भूमि को नियम-कायदों को ताक पर रखकर आवंटित करने के मामले में एसीबी ने एसडीएम को माना दोषी, 8 साल से ले रखा है स्टे
बीकानेर ।  छत्तरगढ़ तहसील क्षेत्र में मीडियम पेच की 18 बीघा बेशकीमती कृषि भूमि को नियम-कायदों को ताक पर रखकर आवंटित करने के मामले में एसीबी ने जांच में छत्तरगढ़ के तत्कालीन एसडीएम हरविन्द्र कुमार शर्मा को दोषी माना है जिसने 8 साल से जोधपुर हाईकोर्ट से कार्रवाई पर स्टे ले रखा है। एसीबी ने इस मामले में दो अन्य आरोपी तत्कालीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहनसिंह व हड़मानसिंह के खिलाफ चालान पेश कर दिया और एसडीएम के खिलाफ पेंडिंग रखा है।
छत्तरगढ़ के चक 4डीएलएसएम में रिटायर्ड आईएएस स्व. रामकुमारसिंह की 7 बीघा जमीन थी। उससे सटी मीडियम पेच की 18 बीघा अनकमांड अराजीराज भूमि का नियम-कायदों को दरकिनार कर गलत तरीके से आवंटन कर दिया गया था। इसके लिए 11 नवंबर, 16 को सीकर में गोठड़ा निवासी रिटायर्ड आईएएस रामकुमार के नाम नोटिस जारी कर तामील बता दिया गया, जबकि रामकुमार की पांच साल पहले 12 अक्टूबर, 11 को ही मृत्यु हो चुकी थी। एसीबी ने इस मामले की जांच में छत्तरगढ़ के तत्कालीन एसडीएम हरविन्द्र सहित लिपिक धर्मपाल महला जिसका स्वर्गवास हो चुका, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व लाभार्थी को दोषी माना। हरविन्द्र को गिरफ्तारी की भनक लगने पर वह वर्ष, 18 में ही जोधपुर हाईकोर्ट चला गया और कार्रवाई पर स्टे ले लिया जो 8 सालों से अब तक बरकरार है। हरविन्द्र ने बाद में आवंटन रद्द करने की कार्रवाई भी की, लेकिन चालान राशि 4,49,640 रुपए जब्त नहीं कर सरकार को नुकसान पहुंचाया

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: