बीकानेर में साइबर ठगी: OTP बताते ही मोबाइल हुआ हैंग, खाते से उड़ाए 3.20 लाख रुपये
बीकानेर में साइबर ठगी: OTP बताते ही मोबाइल हुआ हैंग, खाते से उड़ाए 3.20 लाख रुपये
बीकानेर। शहर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। OTP बताने के बाद एक व्यक्ति का मोबाइल हैंग हो गया और कुछ ही समय में उसके बैंक खाते से 3 लाख 20 हजार 340 रुपये निकाल लिए गए।
सदर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, धर्मनगर द्वार निवासी आनंद सारस्वत के मोबाइल पर 16 नवंबर को शाम करीब 4:30 से 6 बजे के बीच OTP आया था। OTP बताने के बाद उनका मोबाइल हैंग हो गया और अलग-अलग प्रकार के कई SMS आने लगे।
बाद में जब उन्होंने PNB बैंक ऐप चेक किया तो खाते से 3 लाख 20 हजार 340 रुपये कटने का पता चला। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ