बीकानेर: दिन में मकानों की रेकी, रात में चोरी, गैंग के इतने बदमाशों को पकड़ा
बीकानेर: दिन में मकानों की रेकी, रात में चोरी, गैंग के इतने बदमाशों को पकड़ा
बीकानेर। बीकानेर की गंगाशहर थाना पुलिस ने बंद मकानों में इलेक्ट्रॉनिक कटर से ताले, दरवाजे और अलमारियां काटकर चोरी करने वाली नकबजन गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग के सदस्य दिन में शहर में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते और रात में चिन्हित मकानों में घुसकर सोना, चांदी और नकदी चोरी करते थे। चोरी किए गए जेवर का स्वरूप बदलने के लिए उन्हें सुनार से गलवाया जाता था।
पुलिस ने पूछताछ के आधार पर गंगाशहर और जेएनवी कॉलोनी में करीब 11 नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया है। मामले में अब तक 150 ग्राम सोना और 1000 ग्राम चांदी बरामद की जा चुकी है, जबकि गैंग के दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में बीकानेर शहर में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते और उन्हें चिन्हित करते थे। रात में मकानों में घुसकर इलेक्ट्रॉनिक कटर मशीन से ताले, दरवाजे और अलमारियां काटते थे। इसके बाद सोना, चांदी और नकदी चोरी कर ले जाते थे। चोरी किए गए सोने-चांदी का स्वरूप बदलने के लिए उसे सुनार से गलवाया जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से अब तक 150 ग्राम सोना और 1000 ग्राम चांदी बरामद की जा चुकी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ