राष्ट्र सेविका समिति ने सेवा बस्ती में किया दीपदान
बीकानेर।आज दिनांक 5 नवंबर 2026 को राष्ट्र सेविका समिति बीकानेर महानगर की बहनों द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर दीपदान का कार्यक्रम रखा गया । महानगर कार्यवाहिका श्रीमती ममता पुरोहित ने बताया कि यह कार्यक्रम शिवनगर की अंबेडकर बस्ती में रखा गया , जहां उपस्थित मातृशक्ति को समिति परिचय बताकर उनके साथ भजन गाकर, उन्हें दीपावली पैकेट का वितरण किया गया जिसमें 11 दिए, तेल , रुई , दलिया, गुड , घी, माचिस आदि सामग्री रखी गई।
इस प्रकार के 105 पैकेट का वितरण बस्ती के 2 स्थानों पर किया।
जिसमें विभाग सेवा प्रमुख प्रेमलता जी सोनी , महानगर कार्यवाहिका ममता जी, महानगर सहकार्यवाहिका मीनाक्षी जी और सुमन जी एवं बजरंग नगर कार्यवाहिका आरती जी उपस्थित रहे, कार्यकारिणी की सभी बहनों का दीपदान में योगदान रहा ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ