Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

16 अगस्त को रंगा, कादरी, भुट्टो एवं मुस्तफा को परवीन शाकिर अवार्ड-2026 अर्पित होगा

Bansal
1 month ago
16 अगस्त को रंगा, कादरी, भुट्टो एवं मुस्तफा को परवीन शाकिर अवार्ड-2026 अर्पित होगा
16 अगस्त को रंगा, कादरी, भुट्टो एवं मुस्तफा को परवीन शाकिर अवार्ड-2026 अर्पित होगा
इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन-मुशायरा भी आयोजित होगा। 
 
बीकानेर  12 अगस्त, 2026
बज़्मे वली संस्था द्वारा आगामी 16 अगस्त, 2026 वार रविवार को नागरी भण्डार, नरेन्द्र सिंह आॅडिटोरियम में ‘‘सय्यदा परवीन शाकिर अवार्ड-2026’’ एवं एक अन्तर्राष्ट्रीय कवि - सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन भव्य समारोह के रूप में आयोजित होगा।
बज़्मे वली के अध्यक्ष वरिष्ठ शायर इस्हाक गौरी शफ़क़ ने बताया कि विश्व विख्यात शायरा परवीन शाकिर की स्मृति में वैश्विक स्तर पर भाषाई अपनत्व, भाईचारे एवं साझा संस्कृति को और अधिक प्रगाढ़ करने के पावन उद्धेश्य से स्थापित ‘‘सय्यदा परवीन शाकिर अवार्ड-2026’’ नगर की चार प्रतिभाओं को प्रदत्त किया जायेगा।
शफ़क़ ने आगे बताया कि नगर के राजस्थानी,हिन्दी और उर्दू के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार क्रमशः कमल रंगा, इसरार हसन कादरी एवं शायरा कौसर भुट्टो (दुबई) के साथ वरिष्ठ समाजसेवी एवं साहित्यानुरागी गुलाम मुस्तफा ‘‘बाबू भाई’’ को सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं को चांदी का मैडल, शाॅल, साफा, माला, प्रतीक-चिह्न आदि अर्पित कर समादृत किया जाएगा।
बज़्मे वली के सचिव युवा शायर-माजिद खां गौरी ने बताया कि इस अवसर पर सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं के मान-सम्मान में विशेष आमंत्रित कवि-शायरों की प्रतिनिधि एक-एक रचना की प्रस्तुति के साथ अन्तर्राष्ट्रीय कवि-सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन भी रखा गया है। मुशायरे में जाकिर अदीब, डाॅ. ज़िया उल हसन कादरी, असद अली, सालिक इकराम, इमदादुला बासित, अब्दुल जब्बार जज़्बी, शफ़क़, अमित गोस्वामी, कौसर भुट्टो (दुबई) माजिद खां गौरी एवं हनुमंत गौड़ शिरकत करेंगे वहीं कवि संजय पुरोहित, मनीषा आर्य सोनी, संजय वरूण, मौनिका गौड़, राजेन्द्र स्वर्णकार, विपल्व व्यास आदि भी शामिल होंगे।
संस्था द्वारा ‘‘सय्यदा परवीन शाकिर अवार्ड’’ गत पांच वर्षों से प्रदत्त किया जा रहा है। जिसमें अभी तक प्रमुख रूप से शायर-कवि-साहित्यकार ज़ाकिर अदीब, डाॅ. ज़िया उल हसन कादरी, अमित गोस्वामी, बुनियाद हुसैन ज़हीन, असद अली, जब्बार जज़्बी, मुफ्ती अशफाक उल्ला, निर्मल कुमार शर्मा, क़ासिम बीकानेरी, रवि शुक्ल, अब्दुल वाहिद अशरफी, इमदाद उल्ला बासित, सालिक इरम एवं वली गौरी सहित अनेक गणमान्य इस अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।   
समारोह का संचालन शायर-आलोचक डाॅ. ज़िया उल हसन कादरी करेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: