Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राजस्थान के सैन्य बालिका स्कूलों में टीचर्स की होगी नियुक्ति, कार्यरत शिक्षकों के साथ- साथ स्टाफ से भी मांगे आवेदन

rk
3 months ago
राजस्थान के सैन्य बालिका स्कूलों में टीचर्स की होगी नियुक्ति, कार्यरत शिक्षकों के साथ- साथ स्टाफ से भी मांगे आवेदन

राजस्थान के सैन्य बालिका स्कूलों में टीचर्स की होगी नियुक्ति, कार्यरत शिक्षकों के साथ- साथ स्टाफ से भी मांगे आवेदन

बीकानेर। राज्य में शुरू होने जा रहे बालिका सैनिक स्कूलों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। छात्राओं के चयन के लिए प्रवेश परीक्षा पहले ही आयोजित की जा चुकी है। अब स्कूलों के संचालन के लिए स्टाफ तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार पूज्य रामदेवी रामनारायण राठी राजकीय बालिका सैनिक स्कूल, जयमलसर (बीकानेर) और महाराव शेखाजी राजकीय बालिका सैनिक स्कूल, मोहनपुरा (सीकर) में विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए विभागीय शिक्षकों और कार्मिकों से आवेदन मांगे गए हैं।

14 से 18 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक शिक्षक और कार्मिक 14 मार्च से 18 मार्च 2026 तक रात 12 बजे तक शाला दर्पण पोर्टल पर स्टाफ लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी।

इन पदों पर मांगे गए आवेदन

दोनों बालिका सैनिक स्कूलों के लिए कई शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से…
• वरिष्ठ अध्यापक
• अध्यापक लेवल-1
• अध्यापक लेवल-2
• शारीरिक शिक्षा शिक्षक
• वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक
• पुस्तकालयाध्यक्ष
• वरिष्ठ सहायक
• प्रयोगशाला सहायक
• कनिष्ठ सहायक

अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने वालों को प्राथमिकता

आदेश में कहा गया है कि कक्षा 6 से 12 तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने और संवाद करने की क्षमता रखने वाले शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि हिंदी और संस्कृत विषय के शिक्षकों के लिए यह अनिवार्यता नहीं होगी।

नए सत्र से शुरू होगा संचालन

राज्य सरकार की योजना के अनुसार बीकानेर के जयमलसर और सीकर के मोहनपुरा में राजकीय बालिका सैनिक स्कूल नए सत्र से संचालित किए जाएंगे। इसके लिए पहले छात्राओं का चयन किया गया और अब स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि स्कूल समय पर शुरू हो सकें।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: