Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राजस्थान में आज मौसम के दो रंग, पश्चिमी में हीटवेव और 9 जिलों में मेघगर्जन, आंधी, बारिश का अलर्ट

rk
1 month ago
राजस्थान में आज मौसम के दो रंग, पश्चिमी में हीटवेव और 9 जिलों में मेघगर्जन, आंधी, बारिश का अलर्ट

राजस्थान में आज मौसम के दो रंग, पश्चिमी में हीटवेव और 9 जिलों में मेघगर्जन, आंधी, बारिश का अलर्ट

राजस्थान में जेठ माह यानि मई महीने में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का असर तेज है वहीं दक्षिण-पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम केन्द्र के अनुसार आज रविवार को भी बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं कोटा के 4 और उदयपुर संभाग के 5 जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।मौसम विभाग ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 और 12 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र और जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 5 से 6 दिनों तक हीटवेव और ऊष्णरात्रि (गर्म रातें) दर्ज होने की प्रबल संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में शनिवार को बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में हीटवेव का असर रहा। सबसे अधिक दिन का पारा बाड़मेर में 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जैसलमेर में 45, और फलोदी में 44.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान में छह डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में मेघगर्जन के साथ आंधी और बारिश दर्ज की गई। राज्य के दिन के तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: