Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अब होटल-ढाबों पर नहीं चलेगा कॉमर्शियल गैस

3 months ago
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अब होटल-ढाबों पर नहीं चलेगा कॉमर्शियल गैस


राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अब होटल-ढाबों पर नहीं चलेगा कॉमर्शियल गैस
जयपुर। अब शहर के होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट में खाना कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बजाय पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) से पकाया जाएगा। रसद विभाग ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है और होटल-ढाबा संचालकों से पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन फॉर्म भरवाए जा रहे है।
सरकार का उद्देश्य है कि कॉमर्शियल उपयोग में आने वाली गैस को नियंत्रित कर घरेलू उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध जा सकें। दरअसल पिछल कुछ समय से सिलेंडर को लेकर भारी किल्लत देखी जा रही है। लोगों को घंटों लाइन में लगकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है।
पहले सरकार ने कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाई थी, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर इसे फिर शुरू कर दिया गया था। अब नई व्यवस्था के तहत होटल और रेस्टोरेंट को पीएनजी से जोड़ा जा रहा है, ताकि एलपीजी का दबाव कम किया जा सके।
इस बदलाव से न केवल घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि शादी-ब्याह जैसे आयोजनों के लिए भी कॉमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। भरतपुर शहर में पीएनजी आपूर्ति का जिम्मा गेल गैस कंपनी को दिया गया है। इसके लिए नेटवर्क विस्तार और कनेक्शन प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: