Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

राजस्थान कर्मचारियों की भी होगी बल्ले-बल्ले, डीए 2 प्रतिशत बढक़र 60 प्रतिशत होने की संभावना

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
6 months ago
राजस्थान कर्मचारियों की भी होगी बल्ले-बल्ले, डीए 2 प्रतिशत बढक़र 60 प्रतिशत होने की संभावना


 राजस्थान कर्मचारियों की भी होगी बल्ले-बल्ले, डीए 2 प्रतिशत बढक़र 60 प्रतिशत होने की संभावना
जयपुर। राजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जल्द ही बड़ी खुशखबरी आने की संभावना है। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी के बाद अब राज्य सरकार भी इसी तर्ज पर डीए बढ़ाने की तैयारी में मानी जा रही है। सूत्रों और पिछले रुझानों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।
वर्तमान में राजस्थान के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए मिल रहा है। यदि 2 प्रतिशत की वृद्धि होती है, तो यह बढक़र 60 प्रतिशत हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की मासिक आय में सीधा लाभ देखने को मिलेगा और महंगाई के असर से कुछ राहत मिलेगी। खास बात यह है कि राज्य सरकार अक्सर केंद्र सरकार के फैसलों के बाद ही डीए बढ़ाने का निर्णय लेती है और उसी अनुपात में वृद्धि करती है।
डीए साल में दो बार-जनवरी और जुलाई से प्रभावी
राज्य कर्मचारियों के लिए डीए साल में दो बार-जनवरी और जुलाई से प्रभावी माना जाता है। हालांकि घोषणा में कुछ समय लग सकता है, लेकिन बढ़ोतरी का लाभ संबंधित अवधि से ही लागू होता है। जनवरी 2026 से डीए बढ़ोतरी लागू की जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को जनवरी से लेकर घोषणा होने तक का एरियर भी मिलेगा।
पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान सरकार लगातार केंद्र के अनुरूप डीए में बढ़ोतरी करती रही है। इससे कर्मचारियों में यह भरोसा बना हुआ है कि इस बार भी उन्हें समान लाभ मिलेगा। अगर सरकार जल्द घोषणा करती है, तो अप्रैल या मई के वेतन में बढ़ा हुआ डीए जुडक़र आ सकता है।
कुल मिलाकर, यह संभावित बढ़ोतरी राज्य के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर साबित हो सकती है। अब सभी की नजरें सरकार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जो किसी भी समय जारी हो सकती है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: