Khulasa Online
Breaking
• चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई हेल्थ एडवाइजरी, जानिए कौनसी जांच जरूर करवाएं • ट्रम्प ने कहा - मैंने ईरान में सत्ता बदल दी, जल्द बड़ी डील हो सकती है, ऐसा नहीं हुआ तो सेना हमले को तैयार, सीजफायर नहीं बढ़ाएंगे • यहां पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 की मौत, 10 शव बरामद, 3 लोगों के शरीर के हिस्से बिखरे मिले • यहां पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, 6 घायल, कई मलबे में दबे; सीएम ने जताया दुख • ट्रंप की आखिरी चेतावनी : राष्ट्रपति बोले - डील मानो, वरना अंधेरे में डूबेगा ईरान; पाकिस्तान में कल फिर वार्ता • चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई हेल्थ एडवाइजरी, जानिए कौनसी जांच जरूर करवाएं • ट्रम्प ने कहा - मैंने ईरान में सत्ता बदल दी, जल्द बड़ी डील हो सकती है, ऐसा नहीं हुआ तो सेना हमले को तैयार, सीजफायर नहीं बढ़ाएंगे • यहां पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 की मौत, 10 शव बरामद, 3 लोगों के शरीर के हिस्से बिखरे मिले • यहां पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, 6 घायल, कई मलबे में दबे; सीएम ने जताया दुख • ट्रंप की आखिरी चेतावनी : राष्ट्रपति बोले - डील मानो, वरना अंधेरे में डूबेगा ईरान; पाकिस्तान में कल फिर वार्ता

राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई कार्यकारिणी घोषित, 134 नेताओं को जिम्मेदारी

rk
1 month ago
राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई कार्यकारिणी घोषित, 134 नेताओं को जिम्मेदारी

राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई कार्यकारिणी घोषित, 134 नेताओं को जिम्मेदारी

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। इस कार्यकारिणी में कुल 134 नेताओं को अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। 12 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 28 सचिव, 18 संयुक्त सचिव और 61 स्टेट कोऑर्डिनेटर शामिल हैं। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की मंजूरी के बाद सूची जारी की गई है।

पार्टी का कहना है कि नई टीम संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक समाज की आवाज को प्रभावी तरीके से उठाने में अहम भूमिका निभाएगी। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी लंबे समय से भंग चल रही थी। अब नई टीम का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

पहले हो चुकी जिलाध्यक्षों की घोषणा

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार ने बताया कि आगे भी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले जिलाध्यक्षों की भी घोषणा की जा चुकी है और संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय किया जा रहा है।

इन नेताओं को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष

नई कार्यकारिणी में जफर हुसैन, अब्दुल खलाक खान, मुश्ताक खान, नियाज अहमद, परमप्रीत सिंह, मोहम्मद सदीक गौरी, धनपाल जैन, रजनीश जैकब, डॉ. नरेंद्र कुमार बौद्ध, सलीमुद्दीन खान, नजमा राहीन और नवाज अली को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश महासचिव के पद पर ये नेता नियुक्त

प्रदेश महासचिव के रूप में शहाबुद्दीन जैद, लियाकत अली, यूनुस खान, सरदार सतपाल सिंह, रानू अजमल खान, अब्दुल हमीद खान खोकर, हाजी मोहम्मद इकबाल, फिरोज खान, शबनम डार, एडवोकेट इकबाल खान, मुस्तफा सर, अमीन खान मोयला, जफर खान मारवाड़ और रजा अब्बास को जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन मजबूत करने की तैयारी

एमडी चौपदार ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन को और मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पार्टी नेताओं को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

पार्टी को नई टीम से उम्मीद

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नई टीम के गठन से अल्पसंख्यक विभाग की गतिविधियां तेज होंगी और समाज से जुड़े मुद्दों को संगठन और मजबूती से उठाया जा सकेगा। पार्टी का मानना है कि पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करने का काम करेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: