स्टालिन को मनाने घर पहुंचे राहुल, सोनिया-ममता
नई दिल्ली। परिसीमन बिल को समर्थन दे रहे डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को मनाने के लिए इंडिया ब्लॉक की 6 पार्टियों के नेता चेन्नई में उनके घर पहुंचे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री स्टालिन से मुलाकात कर रहे हैं।
स्टालिन ने एक दिन पहले बिल के समर्थन का ऐलान किया था। वहीं शुक्रवार को एनएसपी के विधायक ने कहा था कि शरद पवार बिल के समर्थन को तैयार हैं।
वहीं, समाजवादी पार्टी ने परिसीमन बिल के विरोध का ऐलान किया है। पार्टी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी करके कहा- बिल पर चर्चा के दौरान सदन में रहें और इसका विरोध करें। सपा के लोकसभा में 37 सांसद हैं।
डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने खडग़े, सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात से पहले तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ